रामपुर, जनवरी 2 -- जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला अस्पताल में 10 बेड का विशेष कोल्ड वेव रूम तैयार किया गया है। साथ ही सभी सीएचसी पर चार-चार बेड और पीएचसी पर दो-दो बेड मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में बनाए गए कोल्ड वेव रूम में गंभीर रूप से ठंड से प्रभावित मरीजों को भर्ती कर विशेष निगरानी में इलाज किया जाएगा। कोल्ड वेव रूम में मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां हीटर, पर्याप्त गर्म कंबल, गर्म पानी, आक्सीजन सिलेंडर, जरूरी दवाएं, थर्मल मानीटरिंग की सुविधा और अन्य जीवन रक्षक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, शीतलहर के दौरान शरीर का तापमान अचानक गिरने से हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है, जो समय पर इलाज न मिलने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.