शामली, फरवरी 11 -- जिला अस्पताल में खांसी की दवा का संकट एक बार फिर गहरा गया है। करीब चार माह से अस्पताल में खांसी के सिरप की किल्लत बनी हुई थी। हाल ही में अस्पताल प्रशासन ने चार दिन पहले खांसी के 350 सीरप की खेप मंगवाई थी, जिससे मरीजों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। हालांकि यह राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी और महज दो दिन में ही पूरी खेप खत्म हो गई। जिला अस्पताल में फिर से खांसी के सिरप का टोटा गहरा गया है। जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जहा जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से डेढ हजार तक मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जा रहें है। वही जिला अस्पताल में रोजाना करीब 250 से 300 खांसी, फेफडे, और गले सम्बन्धि रोगों से ग्रस्त मरीज पहुचते है। जिसके चलते गत दिनों आई 350 खांसी के सीरप की खेप मात्र दो दिनों में ही खत्म हो ...