रामपुर, अक्टूबर 9 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों बुखार और खांसी के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। इसके अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याओं के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी है। यहां पर चिकित्सक कक्ष से लेकर पर्चा काउंटर और खून जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ जमा है। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम में बदलाव होने पर खानपान और रहन सहन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसे मौसम में बाहर की चीजों से परहेज करें और दिनचर्या पर ध्यान दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.