महाराजगंज, जुलाई 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। उमस भरी गर्मी में बुखार पीड़ितों में कमी नहीं हो रही है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1095 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें आधे से अधिक 601 बुखार से पीड़ित शामिल रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 12 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इधर उमस भरी गर्मी तेज हो गई है। हल्की बारिश के बाद तेज धूप से देर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के आई, दंत, आर्थो और ईएनटी को छोड़कर हर ओपीडी में बुखार से पीड़ित पहुंचे थे। 601 बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.