मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। मौसम की अंगड़ाई के बीच सेहत को लेकर लापरवाही के मामले सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 967 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इन मरीजों में हर तीसरा मरीज मौसम की मार से परेशान दिखा। 756 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार की समस्या बताकर चिकित्सकीय परामर्श लेने में जुटे रहे। वहीं बीते मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 875 मरीजों ने परार्मश लिया था। चिकित्सकों ने बारी-बारी मरीजों की समस्या सुन बचाव की सलाह दी। सभी को बताया कि सतर्कता बरतने में ही लाभ है। बीमारी के गंभीर होने पर दिक्कतें बढ़ेंगी। जिला अस्पताल के जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीड में डॉ अनिल कुमार मरीजों-तीमारदारों से घिरे पड़े थे। वह बारी-बारी एक-एक मरीजों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान बीपी, सुगर सहित अन्य गंभीर बीमारी से परेशान ...