मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- जिला अस्पताल में शुक्रवार को एसआरएम (स्टेट रिव्यू मिशन) की टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी और विभिन्न वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था और स्टाफ की कार्यप्रणाली की जांच की गई। जिला अस्पताल में दो सदस्य एसआरएम टीम मुरादाबाद से निरीक्षण के लिए पहुंची, जिसमें डॉ. हरिश चंद्रा और एआरओ नवी हसन ने सीएमएस व चिकित्सकों से वार्ता के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साथ ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से केस स्टडी लेकर इलाज की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण और प्रोटोकॉल के पालन की समीक्षा की। टीम ने इमरजेंसी सेवाओं में तैनात स्टाफ की तत्परता, उपकरणों की स्थि...