बलिया, दिसम्बर 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों में रेफर करने की नौबत नहीं आएगी। जिला अस्पताल में 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण होगा। इसमें 23 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च होंगे। शासन ने इसके लिए धन अवमुक्त कर दिया है। जिला अस्पताल के सभागार में मंगलवार को सीएमएस डॉ. एसके यादव ने यह जानकारी दी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से सीसीयू के निर्माण का रास्ता साफ हो सका है। सीएमएस ने बताया कि अत्याधुनिक संसाधनों से लैस सीसीयू का निर्माण पंचायती राज विभाग से कराया जाएगा। कार्य 16 महीने में पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई है। बताया कि सीसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट, मानिटरिंग सिस्टम, आक्सीजन सप्लाई, इमरजेंसी मेडिकेशन और प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था होगी। इसमें हार्ट, ब्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.