शामली, जुलाई 4 -- शामली। जिला अस्पताल में फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन मंगलवार को खराब हो गई थी। इस कारण जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को मशीन ठीक होने से मरीजों को राहत मिली। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 1200 ये अधिक मरीजों के पर्चे बनाए जाते हैं। इनमें से करीब 150 मरीज लीवर, किडनी व दिल जांच होती हैं। जांच जिला अस्पताल की पैथोलाजी लैब में निःशुल्क की जाती है। वहीं जिला अस्पताल में दो दिन से फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन बंद होने से मरीजों व तीमरदारों को सीएचसी या निजी पैथोलॉजी लैब का रूख करना पड़ रहा था। अब मशीन ठीक होने के पहले दिन करीब 160 मरीजों की लीवर, किडनी व दिल की जांच हुई। कोट.... दो दिन से जिला अस्पताल में लीवर, किडनी व दिल की जांच करने वाली फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.