संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददता। कई दिनों से जिले में बारिश हो रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों के शरीर में खुजलाहट के साथ हाथ, पीठ व पैर में चकत्ते हो जा रहे हैं। इसके कारण जिला अस्पताल के चर्म रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। अस्पताल में बारह सौ मरीजों की ओपीडी की गई। इसमें सबसे अधिक चर्म रोग विभाग में दो सौ मरीजों का उपचार हुआ। सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ रहती थी। लेकिन बारिश के कारण अब मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 12 सौ मरीजों का विभिन्न विभागों में चिकित्सकों ने उपचार किया। लेकिन त्वचा से संबंधित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। इस कारण त्वचा रोग के डाक्टर एसबी गौतम के ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.