रामपुर, अप्रैल 18 -- जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को अब पूछताछ के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। उनको अस्पताल में हेल्प डेस्क पर उपलब्ध सुविधाओं की बारे में जानकारी दी जा रही है। अस्पताल में पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम से लोगों को जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। जिला अस्पताल में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का मुख्य उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी देना है। इस सिस्टम के माध्यम से मरीजों को अपने टोकन नंबर की जानकारी, डॉक्टरों के कक्ष की लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी दी जा रही हैं। इससे अब मरीजों को इधर-उधर भटकने और जानकारी के लिए पूछने की आवश्यकता नहीं है। उनको अस्पताल से संबंधित अन्य जानकारी आसानी से मिल रही हैं। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल की गतिविधियों और सेवाओं के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.