नोएडा, जनवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से महिलाओं के ऑपरेशन होंगे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक माह में हिस्टेरोस्कोप मिल जाएगा। हिस्टेरोस्कोप से महिलाओं के गर्भाशय के अंदर की समस्याओं जैसे पॉलिप्स फाइब्रॉएड आदि का इलाज होगा। अभी इस तकनीक के उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल में इससे संबंधित ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) डॉ. अजय राणा ने बताया कि हिस्टेरोस्कोपी तकनीक से महिलाओं के गर्भाशय के अंदर की समस्याओं जैसे पॉलिप्स फाइब्रॉएड, असामान्य रक्तस्राव का इलाज करना आदि ऑपरेशन किए जाते हैं। सीएमओ डॉ. अजय राणा ने बताया कि पॉलिप्स और फाइब्रॉएड दोनों ही गर्भाशय में होने वाली गैर-कैंसरयुक्त गांठें हैं, लेकिन ये अलग-अलग ऊतकों से बनती हैं। हिस्टेरोस्कोप में कैमरा ...