बरेली, फरवरी 7 -- बरेली, संवाददाता। विभागीय उदासीनता के चलते जिले में मरीजों को जरूरी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल पहुंची। वहां एनसीडी क्लीनिक समेत तमाम वार्डों का जायजा लिया। दवाएं कम मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके साथ ही हरुनगला स्वास्थ्य केंद्र और नवाबगंज सीएचसी का टीम ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश जारी किए। स्टेट टीम सुबह करीब दस बजे जिला अस्पताल पहुंची, यहां एनसीडी क्लीनिक की व्यवस्था ठीक न होने पर सुधार के निर्देश प्रभारी को दिए। इसके बाद एनआरसी, बच्चा वार्ड का भी जायजा लिया, यहां बच्चों के परिजनों से सुविधा संबंधी जानकारी ली। इसके बाद टीम फार्मेसी विभाग पहुंची तो यहां मेडिकल कॉरपोरशन से आने वाली कुल 393 दवाओं में से 110 दवाओं की कमी मिली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.