अलीगढ़, जून 3 -- फोटो, अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक डॉक्टर से भाजपाइयों की नोकझोंक हो गई। भाजपा नेताओं ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए सीएमएस से डॉक्टर की शिकायत की है। भाजपा महावीरगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि रघुवीरपुरी मंडल अध्यक्ष बीडी शर्मा चेकअप कराने अस्पताल पहुंचे थे। कक्ष संख्या 22 में आए तो वहां तैनात डॉक्टर ने अपने जूनियर को दिखाने के लिए कह दिया। टोकने पर अभद्रता की। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने बताया कि खबर पाकर राकेश सहाय के साथ वह भी पहुंच गए। तब डॉक्टर नाराज होकर बाहर निकल गए। सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जानकारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.