बिजनौर, जनवरी 2 -- मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा हो गया, जबकि फार्मेसी स्टाफ ने कक्ष संख्या 25 में एक कथित फर्जी चिकित्सक को सहायक आचार्य डा. तुषार की मोहर लगाकर गंभीर मरीजों को दवाइयां लिखते पकड़ लिया। डा. तुषार उस समय वहां मौजूद नहीं थे। एक चिकित्सक ने डा. तुषार से फोन कर पूछा तो उन्होंने उसे अपना असिस्टेंट बताया। मौका पाकर फर्जी डॉक्टर खिसक गया। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक काफी लंबे समय से यहां ओपीडी कक्ष संख्या 25 में बैठने वाले टीबी एवं छाती विशेषज्ञ डॉ. तुषार सिंह की मोहर लगे पर्चों पर मरीजों को ढेर सारी दवाइयां लिखी जा रही थीं। दो-दो महीने पुराने मरीजों को सीएसटी लिखकर फिर वही दवाइयां लिखकर भी भेज...