महाराजगंज, जुलाई 27 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को हर दिन की अपेक्षा कम मरीज पहुंचे, लेकिन बुखार से पीड़ितों की संख्या में कमी नहीं हुई। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 996 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 526 बुखार और सिर दर्द से पीड़ित शामिल रहे। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 15 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब 1100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। हल्की बारिश के बाद सुबह से लेकर देर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को अस्पताल में अपेक्षाकृत मरीज कम पहुंचे। दोपहर होते ही पर्ची काउंटर खाली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.