शामली, फरवरी 11 -- जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है। बुधवार को सीएमएस डॉ. किशोर आहुजा ने इसका शुभारंभ करते हुए मरीजों को नई व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। सीएमएस डॉ. किशोर आहुजा ने बताया कि अब मरीजों का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा आईडी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक रूप में तैयार किया जाएगा। मरीज की जांच, उपचार, चिकित्सकीय इतिहास और दवाओं से संबंधित सभी जानकारी सीधे कंप्यूटर में सुरक्षित रहेगी। इससे मरीजों को पर्चा खोने की समस्या से राहत मिलेगी और डॉक्टरों को भी उपचार में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से डॉक्टर द्वारा बनाया गया पर्चा सीधे लैब तक पहुंच जाएगा। मरीज जब चिकित्सक को पर्चा दिखाएगा तो उसकी सभी जां...