शामली, दिसम्बर 2 -- जिला अस्पताल में पिछले चौथे दिनों से बंद पड़ी एक्स-रे मशीन अब भी शुरू नहीं हो पाई है, जिसके चलते मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को एक्स-रे मशीन के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बाधित हो गई थी। इंटरनेट न चलने से अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में कई आवश्यक खून जांचें नहीं हो पा रही थीं। हालांकि तकनीकी टीम के प्रयास के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई, जिससे मरीजों की कुछ खून की जांचें फिर से शुरू हो गई हैं। लेकिन गम्भीर मरीजों को बिना एक्सरें के ही दवाई लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है। जिनका इलाज ओपीडी कक्षों में बैठे चिकित्सक रोग जांच कर करते है। वही शनिवार से इंटरनेट सेवा अचानक बाधित होने से पूरे अस्पताल में इंटरनेट से चलने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.