अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ। युवा क्रांति मंच के प्रदेश संयोजक सोनू सविता ने जिला मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अनियमितों होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। आरोप है कि रक्तदान करते समय रक्तदाता का वजन नहीं कराया जा रहा है। पूछने पर बताया जाता है कि मशीन खराब है। रक्तदाता के शरीर से रक्त लेने के बाद पौष्टिक अल्पआहार नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...