गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। जिला अस्पताल के नेत्ररोग विभाग को फेकों मशीन मिल गई है। इसकी सहायता से मोतियाबिंद का ऑपरेशन बहुत छोटा चीरा लगाकर किया जा सकता है। अभी बड़ा चीरा लगाकर आपरेशन किया जाता है। फेकों मशीन से होने वाले आपरेशन के डेढ़-दो घंटे बाद मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। आपरेशन में भी कम समय लगेगा और घाव जल्दी भरेंगे। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि शासन से मशीन आ गई है। उसे इंस्टाल कर दिया गया है। शीघ्र ही इस मशीन की सहायता से मोतियाबिंद का आपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.