बिजनौर, दिसम्बर 11 -- बिजनौर। जिला अस्पताल की ओपीडी समेत परिसर के ठप पड़े करीब 25 शौचालयों के ठीक होने की उम्मीद जगी है। इनके कारण ओपीडी में आने वाले मरीज और तीमारदार शौच के लिए परेशान रहते हैं। सर्वाधिक दिक्कत महिलाओं व दिव्यांगों को होती है। इसके अलावा जिला पुरुष व महिला चिकित्सालय की हालत संवारने को और भी कई कार्य होंगे। बीते मंगलवार को यूपीआरएनएन के जेई व आर्किटेक्ट इसके लिए सर्वे करके गए हैं। गौरतलब है, कि मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला पुरुष चिकित्सालय के विभिन्न ओपीडी कक्षों के शौचालय तो चोक एवं ठप हैं ही, परिसर में बने दिव्यांगों व महिलाओ के शौचालय भी खराब हैं। यहां परिसर में मौजूद सुलभ शौचालय तक पर ताला लटका रहता है, इसका भी सेप्टिक टैंक खराब बताया जाता है। लंबे समय से शौचालय की उचित व्यवस्था न होने से मरीजों व तीमारदारों को शौच के ...