रामपुर, मार्च 18 -- मौसम परिवर्तन और खानपान के प्रति लापरवाही बरतने से लोग बीमार हो रहे हैं। बीमार होकर उपचार कराने के लिए सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों या क्लीनिक पर पहुंच रहे हैं। होली के बाद से लोगों में पेट में दर्द और संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। ऐसे मरीजों की काफी भीड़ है। जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। यहां पर्चा काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई है। पर्चा बनवाने के बाद लोग डाक्टर कक्ष तक पहुंचे तो यहां पर डाक्टरों के समय से न बैठने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चार जनरल फिजीशियन चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक बाल रोग विशेषज्ञ, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक चिकित्सक मानसिक रोग विभाग में तैनात किए गए हैं। इसीलिए मंगलवार को जिला अस्पताल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.