नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल की ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी, जिससे मरीजों को लंबे समय तक लाइन में नहीं खड़ा होना। उनका नंबर आने पर वह ओपीडी में परामर्श ले सकेंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पंजीकरण के बाद एक टोकन नंबर दिया जाएगा। मरीजों को प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। नंबर आने पर मरीज को परामर्श के लिए बुलाया जाएगा। नंबर की जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर मिलती रहेगी। मरीज का नंबर स्क्रीन पर आने के बाद संबंधित डॉक्टर से परामर्श ले सकेगा। मरीज का पर्चा पहले ही डॉक्टर के पास जमा रहेगा। डॉक्टर द्वारा दवा लिखने के बाद मरीज को पर्चा मिलेगा। वर्तमान में मरीज को आभा ऐप से पंजीकरण कराने के बाद काउंटर से पर्चा लेकर डॉक्टर के कमरे के बाहर लाइन में लगना पड़ता है। इस ...