बोकारो, जून 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ भवन परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, लोक अदालत के स्थायी न्यायाधीश, उपायुक्त अजय नाथ झा ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि आज जो कार्य हुआ है, वह बहुत पहले हो जाना था। लेकिन विलंब से ही सही बाब साहेब की प्रतिमा का परिसर में अनावरण कार्य संपन्न हुआ, यह बेहद खुशी की बात है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि संविधान से ही भारत का कानून संचालित है। संविधान ने जो आम जनों को अधिकार दिया है, वह अधिकार उन्हें प्राप्त हो इसके लिए हमें कार्य करना है। उन्होंने बाबा साहेब के दिखाएं मार्ग को आत्मसात करने की बात कहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला अधिवक्ता संघ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.