प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, विधि संवादताता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद का चुनाव 29 मार्च को होगा। इसमें नौ पदाधिकारी और कार्यकारिणी के दस सदस्यों पदों के लिए 122 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पूरे कचहरी परिसर में सीट-सीट जाकर अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए दिखे। अब शुक्रवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है ऐसे में हर प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोकेंगा। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद मिश्र, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव एवं प्रमोद सिंह ने बताया कि आजीवन सदस्यों की संख्या 1415 तथा सामान्य सदस्यों की संख्या 4670 है। आजीवन सदस्यों के लिए कुल 5 बूथ तथा सामान्य सदस्यों के लिए 20 बूथ बनेंगे ताकि अधिवक्तागण सुलभता पूर्वक मतदान कर सकें। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.