लातेहार, जुलाई 30 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2025-27 के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। जिला अधिवक्त संघ के 12 पदो के लिए चुनाव हुआ जिसमे अध्यक्ष पर लाल अरविंद नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष पर बासुदेव कुमार पांडेय, सचिव पद पर संजय कुमार, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पर मिथलेश कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद पर नरोत्तम कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार पांडेय, सहायक कोषाघ्यक्ष पद पर स्वप्निल कुमार सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पद पर वृंद बिहारी प्रसाद यादव, निरंजन प्रकाश मल्लान, अरविंद कुमार गुप्ता, राजेश यादव तथा रमण कुमार महतो ने जीत हासिल की थी। मंगलवार को अधिवक्ता संघ भवन में एक समारोह आयोजित किया गया था। जिसमे चुनाव अधिकारी गणेश प्रसाद, अनिल ठाकुर व संतोष रंजन कुमार ने सभी पदाधिकारियो और सदस्यो को पद और गोपनीयता...