गढ़वा, मार्च 1 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ के 4 मार्च को होने वाले द्वि वार्षिक चुनाव में 28 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का समय निर्धारित था। नामांकन किए किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। उसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार भृगुनाथ चौबे और गौतम कृष्ण सिन्हा आमने-सामने के टक्कर में हैं। महासचिव पद के प्रत्याशी परेश कुमार तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, शशिमणि पांडेय और जितेंद्र कुमार चुनावी मैदान में हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 4 मार्च को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक होना निश्चित किया गया है। वहीं 5 मार्च को 11 बजे से मतगणना होगी। उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष कर...