लातेहार, जुलाई 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ के सत्र 2025-27 के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिला अधिवक्त संघ के 12 पदों के लिए चुनाव होना है। जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद के लिए एक, संयुक्त सचिव पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए एक, सह कोषाध्यक्ष पद के लिए एक तथा कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए चुनाव होना है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राजमणी प्रसाद व लाल अरविंद नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार और वासुदेव पांडेय, सचिव पद के लिए संजय कुमार व विक्रांत सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशासनिक) पद के लिए बनवारी प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, मो़ अब्दुल सलाम और मिथेलेश कुमार, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पद के लिए नरोत्तम पांडेय और नवीन कुमार गुप्ता, को...