प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के चुनाव का मतदान 29 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जनपद न्यायालय परिसर में होगा। इसमें नौ पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पद के लिए 122 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में मतदान के दिनभर जमकर प्रचार किया और हर सीट पर जाकर समर्थन की अपील करते दिखे। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद मिश्रा, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव एवं प्रमोद सिंह ने बताया कि आजीवन सदस्यों की संख्या 1415 तथा सामान्य सदस्यों की संख्या 4670 है। आजीवन सदस्यों के लिए कुल पांच बूथ तथा सामान्य सदस्यों के लिए 20 बूथ बनाए गए हैं जिससे अधिवक्ता सुलभता पूर्वक मतदान कर सकें। महिलाओं, बुजुर्गों, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.