धनबाद, दिसम्बर 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। किसी भी पद के लिए कुशल और योग्य अभ्यर्थी की भर्ती सफलता की कुंजी है। अच्छे अभ्यर्थियों के चयन से विभाग को कुशल कार्यबल मिलेगा। उक्त बातें डीसी आदित्य रंजन ने मनरेगा अंतर्गत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक की नियुक्ति के लिए आयोजित बैठक में कहीं। मनरेगा में नियुक्ति परीक्षा में आईआईटी आईएसएम सहयोग प्रदान करेगा। परीक्षा जनवरी-2026 के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के बाद एएनएम, जीएनएम, वार्ड ब्वॉय तथा एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए भी आईआईटी से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में डीआरडीबी के निदेशक राजीव रंजन, आईआईटी के रजिस्ट्रार डॉ प्रबोध पांडेय, डिप्टी रजिस्ट्रार राजन चौधरी, डीआरडीबी के प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद...