प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 8 -- महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों को मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को इन्हें प्राधिकार पत्र सौंपा गया। अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल के पदाधिकारियों की सहमति से संगठन की जिलाध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला को प्रयागराज मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, मालती सिंह और रितु खंडेलवाल को मंडलीय उपाध्यक्ष और गीता सरोज, श्रद्धा वर्मा को मंडलीय संगठन मंत्री बनाया गया। इन सभी को प्राधिकार पत्र सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष स्नेह कुमारी शुक्ला ने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष व मंडलीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...