धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुकेश सिंह जिलाध्यक्ष बने 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि भाजपा ने सभी जिले के अध्यक्षों को निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दे दी है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाघ्यक्षों को बताया गया है कि निकाय चुनाव दल यर निर्दल जिस आधार पर हो, पार्टी प्रत्यक्ष रूप से दखल देगी। मेयर से लेकर वार्ड पार्षद तक में पार्टी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्षों को नगर निगम क्षेत्र, नगर पर्षद, वार्ड पर मुकम्मल रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की कोर कमेटी की पूर्व में बैठक हुई थी। चुनाव को पार्टी गंभीरता से ले रही है। दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग की जा रही है। दलीय आधार पर नहीं होने की स्थिति में भी पार्टी ज्यादा से ज्यादा भाजपाइयों को नगर निक...