मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। कृषि भवन पिपराडाड में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गौरव सिंह पटेल को अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, विनोद कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विन्येंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, विपिन प्रताप सिंह को संगठन मंत्री पद पर सर्वसम्मति मनोनीत किया गया। मंडलीय कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी में मंडल कुंवर सतेंद्र सिंह को अध्यक्ष, जसवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज मिश्रा को कोषाध्यक्ष, गोविंद लाल यादव को जिला मंत्री एवं संगठन मंत्री सर्वेश कुमार सैनी को मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के अलावा राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष विन...