उन्नाव, फरवरी 14 -- उन्नाव। निराला पार्क में आम आदमी पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को प्रशासन ने रोक दिया। प्रदर्शन से पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और आम जनता के हितों से समझौता किया है, जोकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में किया गया। पार्टी इस कथित समझौते को रद कराने की मांग कर रही थी। राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी थी। जिलाध्यक्ष ने कहा, सरकार सच से डर रही है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हमारा अधिकार छीना जा रहा है। किसान और आम लोगों के हितों के साथ हुए समझौते के खिलाफ हमारी आवाज दबाने के लिए हमें हाउस अरेस्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...