सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कादीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महमूदपर कला के निलंबित शिक्षक नरेंद्र पांडेय के मामले में नया विभागीय मोड़ आ गया है। बीएसए के खिलाफ सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा लिखने वाले शिक्षक सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष को साथ लेकर बीएसए से मिले और लिखित के साथ मौखिक तरीके से माफी मांगी है। साथ ही बहाली की मांग बीएसए से किया। दूसरी तरफ बात करने पर शिक्षक ने बताया कि लिखित प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन माफीनामा जैसी कोई बात नहीं है। निलंबित शिक्षक नरेंद्र पांडेय ने कहाकि बीएसए सुलतानपुर के प्रति मुझे कुछ लोगों ने गुमराह कर दिया था। ये वो लोग हैं, जो अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए मुझे अपनी बातों में फंसा लिए। कादीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय महमूदपर कला के निलंबित शिक्षक नरेन्द्र पांडेय ने अपनी गलती स्वीकार ...