गोरखपुर, मार्च 30 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच विधान सभा क्षेत्र के बरगदही में बूथ संख्या 71 पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। ईद का त्योहार भी आ रहा है। इसके साथ ही यह पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का बताया। उन्होंने कहा कि ये त्योहार भारत की विविधता में एकता का अहसास कराते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के पास काफी समय होता है। इस समय में बच्चों को नई चीजें सीखनी चाहिए और समय का इस्तेमाल अपने स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजकुमार निषाद, ग्राम प्रधान लालचंद निषाद, रंजीत निषाद, सुनील निषाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.