कोडरमा, दिसम्बर 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में मंगलवार को उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नाम अपना त्यागपत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी है। गौरतलब है कि विजय सिंह प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष भी हैं। त्यागपत्र में विजय सिंह ने स्पष्ट लिखा है कि वह वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक के रवैये और कार्यशैली से आहत हैं। इसी वजह से वह प्रखंड अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वे कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सिपाही के रूप में जुड़े रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.