देवरिया, नवम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश राइस मिल वेलफेयर एसोसिएशन के लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी दिक्कत को रखा और मांगों से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र मल्ल के नेतृत्व में राइस मिलर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि इस वर्ष शासन की ओर से मिल अटैचमेंट आटो मोड में हुआ है। इसमें विसंगतियां हैं। इसमें न तो दूरी का ख्याल रखा गया है न ही मिल की क्षमता का। नजदीक के धान क्रय केंद्रों से न जोड़कर दूर के क्रय केंद्रों से जोड़ दिया गया है। साथ ही किसी मिल को दो क्रय केंद्र तो किसी को 21 केंद्रों से जोड़ दिया गया है। शासन की मंशा है कि नजदीक के क्रय केंद्रों से मिलों को जोड़ा जाए, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.