देवरिया, मार्च 1 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शुक्रवार को लद्दाख के धुर्नधरों को संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान के सहयोग से लद्दाख के तीरंदाजों को 2.5 लाख रुपये मूल्य के सात आधुनिक धनुष प्रदान किए। डीएम ने धनुर्धरों से तीरंदाजी खेल की बारीकियों के बारे में बातचीत किया। साथ ही कठिन अभ्यास से ओलंपिक मेडलिस्ट बनने की शुभकामनाएं दीं। सभी धनुर्धर रुद्रपुर के कन्हौली में ओलंपियन संजीव सिंह की देखरेख में धनुर्विद्या के खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहाकि जिले में लद्दाख के खिलाड़ियों का स्वागत है। हमें विश्वास है कि खिलाड़ी आधुनिक धनुष के साथ अपने प्रशिक्षण को और बेहतर बनाएंगे। लद्दाख के तीरंदाजों का यह दल संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान में विगत एक महीने से प्रशिक्षण ले रहा है। शुरुआत में हल्के वजन के धन...