देहरादून, जनवरी 21 -- नई टिहरी। जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में 'जन-जन की सरकार' शिविर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को न्याय पंचायतवार सूचना संकलित कर प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं पेंशन से संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा वेदर बेस्ड फसल बीमा योजना में किसानों के पंजीकरण की जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग ने छात्रवृत्ति हेतु पंजीकृत छात्रों की स्थिति से अवगत कराया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के बीमा से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की गई। बैंकिंग विभाग ने अवगत कराया कि वर्तमान में कोई आवेदन प्राप्त नहीं...