कानपुर, दिसम्बर 15 -- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। डीएम ने कानपुर के प्रसिद्ध कैलीग्राफर विजय वर्मा की तैयार की ताड़पत्र पर उकेरी गई भगवान श्रीराम की स्तुति उन्हें भेंट की। ताड़पत्र पर अंकित यह कलाकृति भारतीय परंपरागत लिपि-कला और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर उदाहरण है। डीएम ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...