अलीगढ़, अक्टूबर 9 -- अलीगढ़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को डीएम संजीव रंजन व सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने पशु पालन विभाग की तीन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि महिला अधिकारी अपनी लगन और निष्ठा से मिशन शक्ति अभियान की भावना को सशक्त रूप दे रही हैं। महिला पशुचिकित्साधिकारियों डा. तनूजा, डा. वर्षा सिंह, डा. अफशां फिरदौस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीवीओ डा. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इन अधिकारियों को कृत्रिम गर्भाधान कार्य, भारत पशुधन एप पर समयबद्ध अपलोडिंग और सहभागिता योजनाओं के अंतर्गत गोवंश वितरण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. प्रीती अरोरा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.