बागेश्वर, अप्रैल 22 -- डीएम आशीष भटगांई ने मंगलवार को भिटालगांव में किसान दान सिंह के खेत में गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी मौसम 2024-25 के लिए गेहूं की औसत उपज का आंकलन करना है, जो राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत फसल क्षतिपूर्ति के आंकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्रॉप कटिंग के दौरान निर्धारित 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर गेहूं फसल की कटाई की गई। इसके बाद इस प्लाट से कुल 12.300 किलोग्राम गेहूं की बालियां प्राप्त हुईं। 60 प्रतिशत का ड्राई रेशियो लगाने पर अनुमानित उपज 7.38 किलोग्राम रही। क्रॉप कटिंग प्रयोग शासन द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत बीमा किए गए फसलों पर बीमा धनराशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है और क्षति का आंकलन इन्हीं क्रॉप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.