देहरादून, नवम्बर 16 -- पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल स्वाति एस. भदौरिया द्वारा हाल ही में किए गए औचक निरीक्षण और सख़्त निर्देशों पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 पर पौड़ी से सतपुली के बीच पैडुल के पास हॉटमिक्स द्वारा गड्ढा भरने का कार्य शुरू हो गया है। डीएम के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए हॉटमिक्स प्लांट की मदद से खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आगामी निरीक्षणों में कार्य में कमी पायी जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.