मऊ, फरवरी 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर सोमवार को प्रशासन और नगर पंचायत की संयुक्त टीम की उपस्थिति में दोहरीघाट कस्बे में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। रामघाट से लेकर गौशाला तक लगभफ तीन दर्जन से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पंचायत, प्रशासन और अतिक्रमणकारियों में बहस भी हुई, लेकिन उनकी की एक न चली और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटा दिया गया। बुलडोजर चलने की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहीं। दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट के पूर्वी छोर पर नगर पंचायत का नया कार्यालय भवन बनाना प्रस्तावित है। लेकिन वर्तमान समय में उस स्थान पर अवैध कब्जा था। लगभग दो एकड़ भूमि पर अवैध रूप से लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया था। जिसका जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ...