अयोध्या, फरवरी 7 -- अयोध्या,संवाददाता। मिल्कीपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे फरियादियों को उस समय झटका लगा,जब जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर महज 15 मिनट में कार्यक्रम समाप्त कर रवाना हो गए। दोनों अधिकारी दोपहर 12:40 बजे तहसील पहुंचे और केवल 12:55 बजे तक तीन जन शिकायतें सुनने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस से चले गए। अधिकारियों के चले जाने के बाद तहसील परिसर में मौजूद फरियादियों में मायूसी छा गई और अधिकतर लोग निराश होकर अपनी शिकायतें लेकर लौट गए। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों से कुल 161 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से मात्र 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के समाधान को लेकर फरियादियों में असं...