छपरा, दिसम्बर 26 -- जनता दरबार में आये 59 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित मामले आए छपरा, नगर प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल 59 आवेदकों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। जनता दरबार में प्रशासन की इस सक्रियता से फरियादियों में भरोसा देखने को मिला और लोगों ने समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में आए मामलों में सबसे अधिक 30 मामले राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए। इन मामलों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अंचल से जुड़ी समस्याएं और अन्य राजस्व संबंधी श...