गिरडीह, जनवरी 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के गुनियाथर स्थित जीरानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सोमवार को स्थानीय शिव भक्तों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें महाशिवरात्रि के अवसर पर जिरानाथ महादेव मंदिर प्रांगण में 10 फरवरी से सात दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा महायज्ञ कमेटी गठित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जागेश्वर प्रसाद यादव को कमेटी का अधयक्ष बनाया गया। साथ ही कमेटी में दीपक साव को सचिव, राजकिशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष, दिलीप राय को उपाध्यक्ष, प्रकाश यादव को उपसचिव, नवलकिशोर राय को संयोजक के पद पर चयन किया गया। बताया कि 10 से 16 फरवरी तक सात दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ के आयोजन में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती के विवाह कार्यक्रम, भक्ति जागरण एंव भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्...