नई दिल्ली, फरवरी 18 -- अगर आप जियो हॉटस्टार पर कुछ अच्छा देखने का प्लान कर रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या देखें तो हम आपको जियो हॉटस्टार पर आज यानी 18 फरवरी को ट्रेंड करने वाले टॉप 10 शोज और फिल्मों के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक हॉरर फिल्म का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में जापानी कार्टून डोरेमॉन का नाम भी है। लाफ्टर शेफ्स: लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। शो में इस वक्त अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अली गोनी, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, कशमीरा शाह नजर आ रहे हैं। स्पिल्टिस्विला 16: शो में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्पिल्टिस्विला 16 है। शो को करण कुंद्रा और सनी लियोनी होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा शो उर्फी जावेद और निया शर्मा को-होस्ट कर रही ह...