शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। संचारी रोगों से रोकथाम एवं नगर निगम को स्वच्छता रैकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त हो, इसके लिए महापौर अर्चना वर्मा प्रतिदिन स्वयं वार्डों में जाकर स्वच्छता सर्वेक्षण कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह छह बजे महापौर ने नगर आयुक्त डा.बिपिन कुमार मिश्रा के साथ वार्ड नंबर 19 जियाखेल में जाकय वार्डवासियों की समस्याओं को सुना और वार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें सड़क, नाली, नाला, हैंडपंप, सफाई व्यवस्था आदि से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए व वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाएगा। इस मौके पर उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, निर्धारण अधिकारी, मुख्य अभियन्ता निर्माण, प्रकाश अधीक्षक व वार्डवासी आदि मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.