धनबाद, जनवरी 17 -- जोड़ापोखर। जियलगोरा रजवार बस्ती में शुक्रवार को परंपरा को जीवंत रखते हुए धूमधाम से वार्षिक ग्राम पूजा हुई। गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए आयोजित इस विशेष पूजा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने गांव के प्राचीन 'ढेला वृक्ष' के नीचे एकत्रित होकर अपने ग्राम देवता की पूजा-अर्चना की। यह प्रथा यहां सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। पूजा का मुख्य आकर्षण पुजारी द्वारा किया जाने वाला विशेष अनुष्ठान रहा। बच्चों के लिए झूला, मिकी माउस और खिलौनों की दुकानों ने सबका मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...